कोडरमा थाना में मरकच्चो मध्य के मुखिया गौरीशंकर सिंह के विरूद्घ एससीएसटी अत्याचार अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। मरकच्चोे थानान्तर्गत श्रीनगर निवासी राजू रजक ने अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कोडरमा थाना में कांड संख्या 66/13 दर्ज कराया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि वे मरकच्चो के पेयजल व स्वच्छता विभाग में संवेदक के अधीन विभाग में पानी चालू करने का काम अस्थायी दैनिक भोगी कर्मचारी के रूप में कर रहे थे। उनका सात महीने से वेतन भी बाकी है। इस दौरान पेयजल स्वच्छता समिति का गठन हुआ और जिसके अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह बने। उन्होंने बेवजह 18 अगस्त 2013 को राजू रजक को सेवा से मुक्त कर दिया और पिछले लगातार दो महीनों से उसे ये आश्वासन देते थे कि उन्हें पुन: नौकरी पर रख लिया जायेगा। राजू रजक ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गत दिन गौरीशंकर सिंह के कार्यालय में जब वो गये तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और कहा कि मेरे सामने कुर्सी पर कैसे बैठ गये हो? पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
No comments:
Post a Comment